Saturday, 29 April 2017

यहां मैट्रिक पास भी बनते हैं डॉक्टर

मेडिकल पास कर डॉक्टर बनने की बात तो हजम होती है मगर जब कोई मैट्रिक पास व्यक्ति डॉक्टर बनने की कोशिश करता है तो समझ से परे हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर में गुरूवार को एक क्लीनिक में देखने को मिला।
Read More -औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा, औरंगाबाद की लेटेस्ट न्यूज़, औरंगाबाद की ताज़ा खबरे 

Wednesday, 26 April 2017

औरंगाबाद: प्रकृति की सुंदरता और कदम-कदम पर बिखरा इतिहास

औरंगाबाद में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है। जिसे देखने के बाद यहां से जाने का दिल नहीं करता। ये जगह चल्होद और दूारपाल नाम की पहाड़ियों से घिरी हुई है। ये जगह स्फसटिक, गोमेद और गार्नेट जैसे कई बहुमूल्य पत्थरों का श्रोत रहा है। औरंगाबाद में स्मारकों, मंदिरों और मस्जिदों की भरमार है। यहां दुनिया का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। जिसके बारे में कहते है कि रातों-रात मंदिर ने अपनी दिशा बदल दी थी।
Read More-  औरंगाबाद समाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा

Tuesday, 25 April 2017

पेपरलीक मामले में शिक्षक हिरासत में

औरंगाबाद: रफीगंज के कन्या उच्च विदयालय के शिक्षक अटल बिहारी राय को प्रश्न पत्र लीक  प्रकरण के मामले मे पटना पुलिस पूछताछ के लिये ले गयी है। पटना कोतवाली थाना के एस आई दरबारी चौधरी आज रफीगंज कन्या इंटर विदयालय में आकर शिक्षक अटल बिहारी राय को हिरासत में लेकर इनके आवास गये ।
Read More -  औरंगाबादसमाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा

Monday, 24 April 2017

औरंगाबाद में जाम के दौरान पथराव, दागे आंसू गैस के गोले

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र की एरका कॉलोनी के समीप जाम के दौरान उग्र आंदोलन व पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। भगदड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी और पब्लिक को चोटें आईं। विदित हो कि शुक्रवार की रात एरका कॉलोनी के समीप एक बाइक दुर्घटना हुई थी। इसमें एरका निवासी रंजय कुमार घायल हो गये थे। जिस बाइक से रंजय को धक्का लगा, उसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में रखा था।
Read More - औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शाऔरंगाबाद समाचार

Saturday, 22 April 2017

लड़की होने का श्राप !

औरगांबाद जिले के रफीगंज प्रखण्ड के कासमा थाना क्षेत्र के मिया बिगहा गांव की 16 वर्षीय युवती ने खुद ही अपने शरीर में आग लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की जिसे गंभीर अवस्था में अनुग्रह नरायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेजा गया है। बर्न विभाग के आईसीयु में उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि नबालिग युवती के साथ गांव के ही मो0 आबिद उर्फ़ इमरान ने खेत मे जाकर दुष्कर्म किया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और घर पहुंच कर आग लगा ली।
हालांकि पुलिस ने अरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का शरीर पूरी तरह से जल गया है और वो जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही है।
युवती ने बताया कि युवके के द्वारा हमेशा तंग किया जाता था और घर में नहीं बोलने की धमकी भी देता था। वहीं कल खेत में जाने के क्रम में खेत में ही पहले से युवक छिपा था और मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गये। गाँव मे हल्ला हो जाने के बाद उसे शर्मिन्दगी महसूस हुई और घर जाकर उसने मिट्टी का तेल डाल आत्माहत्या करने का प्रयास किया।

Read More- औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शाऔरंगाबाद समाचार

Sunday, 16 April 2017

नाबालिग लड़की से गैंगरेप

औरंगाबाद- सूबे के औरंगाबाद जिले में नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता महादलित बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमझरशरीफ पंचायत अंतर्गत सैदपुर गांव में शुक्रवार की रात चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान गांव के ही तीन मनचलों ने महादलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read More-  औरंगाबाद समाचार , औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा