औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र की एरका कॉलोनी के समीप जाम के दौरान उग्र आंदोलन व पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। भगदड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी और पब्लिक को चोटें आईं। विदित हो कि शुक्रवार की रात एरका कॉलोनी के समीप एक बाइक दुर्घटना हुई थी। इसमें एरका निवासी रंजय कुमार घायल हो गये थे। जिस बाइक से रंजय को धक्का लगा, उसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में रखा था।
Read More - औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा, औरंगाबाद समाचार
Read More - औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा, औरंगाबाद समाचार
No comments:
Post a Comment