Tuesday, 23 May 2017

बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, एक दर्जन घायल

औरंगाबाद/ संवाददाता-नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बाराती वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 5 बारातियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बारातियों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जाता है की शाहपुर मोहल्ले के रामचंद्र महतो के पुत्र लव महतो की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में तय हुई थी और रविवार की शाम सभी बस पर सवार होकर बांगरे गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद लौटने के क्रम में जैसे ही बारातियों की बस कामा बिगहा मोड़ पहुंची, तभी कामा बीघा मोड़ के समीप शाहपुर की तरफ मुड़ने के क्रम में सामने से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
Read more- औरंगाबादसमाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद, जानकारी, नक्शा और दर्शनीय स्थल

Thursday, 18 May 2017

औरंगाबाद में सिटी राइड बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चार की मौत

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हो गए। जम्होर थाना क्षेत्र में एनएच 98 पर 24 घंटे के भीतर दूसरे सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
Read more - औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा, औरंगाबाद समाचार,

Tuesday, 16 May 2017

औरंगाबाद में नशे में धुत्त डॉक्टर ने फहराया तिरंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक डॉक्टर नशे में धुत्त होकर 68वें गणतंत्र दिवस के दौरान झंडा फहराने जा पहुंचा। मामला जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्द्रार से जुड़ा है।
Read more- औरंगाबादसमाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा

Saturday, 29 April 2017

यहां मैट्रिक पास भी बनते हैं डॉक्टर

मेडिकल पास कर डॉक्टर बनने की बात तो हजम होती है मगर जब कोई मैट्रिक पास व्यक्ति डॉक्टर बनने की कोशिश करता है तो समझ से परे हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर में गुरूवार को एक क्लीनिक में देखने को मिला।
Read More -औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा, औरंगाबाद की लेटेस्ट न्यूज़, औरंगाबाद की ताज़ा खबरे 

Wednesday, 26 April 2017

औरंगाबाद: प्रकृति की सुंदरता और कदम-कदम पर बिखरा इतिहास

औरंगाबाद में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है। जिसे देखने के बाद यहां से जाने का दिल नहीं करता। ये जगह चल्होद और दूारपाल नाम की पहाड़ियों से घिरी हुई है। ये जगह स्फसटिक, गोमेद और गार्नेट जैसे कई बहुमूल्य पत्थरों का श्रोत रहा है। औरंगाबाद में स्मारकों, मंदिरों और मस्जिदों की भरमार है। यहां दुनिया का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। जिसके बारे में कहते है कि रातों-रात मंदिर ने अपनी दिशा बदल दी थी।
Read More-  औरंगाबाद समाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा

Tuesday, 25 April 2017

पेपरलीक मामले में शिक्षक हिरासत में

औरंगाबाद: रफीगंज के कन्या उच्च विदयालय के शिक्षक अटल बिहारी राय को प्रश्न पत्र लीक  प्रकरण के मामले मे पटना पुलिस पूछताछ के लिये ले गयी है। पटना कोतवाली थाना के एस आई दरबारी चौधरी आज रफीगंज कन्या इंटर विदयालय में आकर शिक्षक अटल बिहारी राय को हिरासत में लेकर इनके आवास गये ।
Read More -  औरंगाबादसमाचार, औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शा

Monday, 24 April 2017

औरंगाबाद में जाम के दौरान पथराव, दागे आंसू गैस के गोले

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र की एरका कॉलोनी के समीप जाम के दौरान उग्र आंदोलन व पथराव के बाद हालात बेकाबू हो गए, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। भगदड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी और पब्लिक को चोटें आईं। विदित हो कि शुक्रवार की रात एरका कॉलोनी के समीप एक बाइक दुर्घटना हुई थी। इसमें एरका निवासी रंजय कुमार घायल हो गये थे। जिस बाइक से रंजय को धक्का लगा, उसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में रखा था।
Read More - औरंगाबाद बिहार, औरंगाबाद का नक्शाऔरंगाबाद समाचार